वाराणसी। गंगा के जलस्तर में दूसरे दिन गुरुवार को भी गिरावट दर्ज की गई। सुबह ८ बजे जलस्तर 67.34 मीटर पर था। पानी घटने से घाटों व आसपास के इलाके में रहने वाले लोग राहत महसूस कर रहे हैं। वैसे, अभी पूरी सावधानी बरती जा रही है गंगा का जलस्तर पिछले दिनों तेजी से बढ़ रहा था। जलस्तर चेतावनी बिंदु के करीब पहुंच गया। गंगा में उफान से तटवर्ती इलाकों में लोग बाढ़ की आशंका से सशंकित हो गए थे। हालांकि मंगलवार की शाम जलस्तर स्थिर होने के बाद बुधवार से घटने लगा। गुरुवार को जलस्तर में कमी का क्रम जारी है

वाराणसी में गंगा में चेतावनी बिंदु 70.262 मीटर और खतरे का बिंदु 71.262 मीटर है। एनडीआरएफ व जल पुलिस की टीम गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए हैं। गंगा में नौका संचालन बंद कर दिया गया है। वहीं लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है। ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *