वाराणसी। दिनांक 20 दिसंबर, दिन बुधवार को ब्लासम हाउस स्कूल का वार्षिकोत्सव “तरंग 2023” का आयोजन आज नदेसर स्थित कटिंग मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनिता डे, प्रधानाचार्या डब्लू एच स्मिथ स्कूल एवं ब्लासम हाउस स्कूल की प्रबंधक नीलिमा फिलिप्स द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि अनिता डे ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए उनको भविष्य में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

प्रबंधक नीलिमा फिलिप्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में सहभागिता करने वाले सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। रानी लक्ष्मीबाई के जीवन पर आधारित कार्यक्रम बखुबी बच्चों द्वारा प्रस्तुत किया गया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम में छोटे बच्चों द्वारा पाश्चात्य नृत्य, भारतीय नृत्य एवं अन्य सुंदर कार्यक्रमों के प्रस्तुति से उपस्थित अभिभावकों की खूब तालियां बटोरी।

कार्यक्रम की संचालन विद्यालय की शिक्षक फराना व अंकाक्षी ने किया।

कार्यक्रम का समापन विद्यालय के प्रधानाचार्या अभिषेक कौशल द्वारा किया गयाइस अवसर पर प्रमुख रूप से अंजना अवस्थी, एकता कौशल, शिल्पी भटनागर, संजय पाल, मंजू रानी, राजेश राय, मनीष आदि शिक्षकगणों के अलावा सभी अभिभावकगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *