वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार की सुबह श्री काशी विश्वनाथ मंदिर व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान बाबा विश्वनाथ का विधिविधान से दर्शन-पूजन व जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रशासन मुस्तैद रहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दो दिवसीय दौरे के क्रम में सीएम योगी काशी में हैं। सोमवार की सुबह केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने बाबा का दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना की दर्शन-पूजन के बाद सीएम रवाना हो गए। मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री मोदी के साथ उमरहा में स्वर्वेद महामंदिर के लोकार्पण व बरकी में जनसभा में मौजूद रहेंगे। शहर में वीवीआईपी मूवमेंट के चलते प्रशासन अलर्ट है।