वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दौरे के दूसरे दिन सोमवार को उमरहा व बरकी में रहेंगे। इसके मद्देनजर प्रशासन अलर्ट है। इसको लेकर जिले के प्रमुख मार्गों पर रूट डायवर्जन लागू किया गया है। कमिश्नरेट पुलिस व यातायात विभाग इसका कड़ाई से पालन कराएगा। ऐसे में घर से निकलने से पहले यह जान लें कि किन-किन मार्गों पर आवागमन पर पाबंदी रहेगी। इन मार्गों पर लागू रहेगा डायवर्जन कोई भी वाहन कपसेठी व कछवां की तरफ नहीं जाएगा। कपसेठी जाने वाले वाहन एनएच-2 से रखौना रिंग रोड होते हुए कपसेठी की ओर जंसा होते हुए जाएंगे कपसेठी की ओर से कार्यक्रम में आने वालों के अलावा कोई भी वाहन कछवां की तरफ नहीं जाएगा। ये वाहन कपसेठी, जंसा से रिंग रोड से रखौना होते हुए एनएच-2 से कछवां की ओर जा सकेंगे। सिंधौरा-आजमगढ़-सिंहपुर के अंडरपास और सर्विस रोड से किसी भी वाहन को रिंग रोड पर चढ़ने नहीं दिया जाएगा। संदहा अंडरपास से किसी भी वाहन को उमरहा की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा। वाहन चिरईगांव की तरफ डायवर्ट कर दिए जाएंगे। – उमरहा कार्यक्रम स्थल पर भीड़ बढ़ने पर गाजीपुर से वाराणसी व वाराणसी से गाजीपुर जाने वाले वाहनों को सड़क की एक ही लेन पर चलाया जाएगा।
वाराणसी से गाजीपुर आने वाले बड़े वाहनों को संदहा चौराहे से डायवर्ट कर दिया जाएगा।