वाराणसी। काशी हिंदू विश्वविद्यालय के 103वें दीक्षांत समारोह के अंतर्गत कृषि विज्ञान संस्थान, बीएचयू का उपाधि वितरण समारोह रविवार को शताब्दी प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। इस दौरान उपाधि प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के मुख्त अतिथि यूपी सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त मनोज कुमार सिंह आईएएस थे। समारोह के सम्मानित अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार सिंह, कृषि आयुक्त, कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार रहे। अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को बधाई दी मुख्य अतिथि ने कृषि शिक्षा प्रणाली को आधुनिक बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने किसानों के लाभ के लिए टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर भी जोर दिया। विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार सिंह ने भी सभी स्नातकों को बधाई दी। उन्होंने कृषि उत्पादन में आत्मनिर्भर बनने में हमारे देश की सफलता के बारे में बताया। उन्होंने स्नातकों से देश की निरंतर समृद्धि के लिए अपने कृषि कौशल के साथ समाज की सेवा करने पर जोर दिया।स्वागत भाषण प्रोफेसर एसवीएस राजू, निदेशक, कृषि विज्ञान संस्थान ने दिया। कृषि संकाय प्रमुख प्रो. ब्रजेश सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों को उपाधि प्राप्त करने पर बधाई दी। साथ ही किसानों के साथ मिलकर किसानों के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया। धन्यवाद ज्ञापन प्रो. शाहिद प्रवेज़ पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विभाग, बीएचयू ने दिया। संचालन डॉ. मोहम्मद अफजल अहमद और डॉ. अंकिता हुडा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *