आरोपी किसी को नहीं भरने दे रहा था पानी
बांदा। सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा करने को लेकर एक अभियुक्त के विरुद्ध थाने में तहरीर दे मुकदमा पंजीकृत किया गया है जिसको लेकर पुलिस भी कार्यवाही करनी शुरू कर दी है। मामला गिरवा थाना अंतर्गत ग्राम माधौपुर का है जहां के सचिव शैफाली मिश्रा ने गिरवा थाने में तहरीर देकर बताया की हमारे विकासखंड के तहत ग्राम माधोपुर में सरकारी हैंड पंप लगा हुआ है जिसमें मुन्ना कोटार्य के पास हैंड पंप लगा हुआ है जिसमे उनके द्वारा उसमे समारसबेल डाल कर उसमे अनाधिकृत तरीके कब्जा कराया गया है। वहीं इसी तरह पैगंबरपुर निवासी शंकर पुत्र भौनिया द्वारा कब्जा किया गया है जिस पर बीडीओ कार्यालय से जारी पत्र द्वारा अतिक्रमणकारी द्वारा थाने में तहरीर देकर धारा 447 और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान की धारा 3 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *