बांदा। को कार्य आबकारी विभाग को करना चाहिए उसको स्थानीय पुलिस द्वारा किया जा रहा है। क्योंकि जब आबकारी अधिनियम के तहत किसी भी मदिरा का बिना किसी सरकारी लाइसेंस के बिक्री नहीं को जा सकती है इसके बावजूद कई अलग अलग स्थानों से तीन लोगो द्वारा सरकारी देशी मदिरा का अवैध परिवहन किया जा रहा था जिस पर स्थानीय पुलिस द्वारा उन लोगो को पकड़ कर उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए मुकदमा पंजीकृत किया है। मामला नरैनी आबकारी क्षेत्राधिकार के तहत गिरवा थाना अंतर्गत बड़ोखर बुजुर्ग,तिंदूही,बहेरी और शेखनपुरवा का है जहां पर गिरवा थाना के उप निरीक्षक कालबे अब्बास खां,उप निरीक्षक मोहम्मद अकरम,उप निरीक्षक नंदराम प्रजापति और उप निरीक्षक कृष्ण प्रताप सिंह और साथ में सिपाही अंकित यादव सहित कई सिपाहियो ने अलग अलग से कच्ची शराब 10 लीटर प्लास्टिक के पिपिया में अनिल चिकवा पुत्र मुन्ना चिकवा निवासी शेखनपुरवा,देशी शराब 21 क्वार्टर सोनू यादव पुत्र लल्ला प्रसाद यादव निवासी तिंदुही,देशी शराब के 18 क्वार्टर भवानी शंकर साहू पुत्र मधुसूदन साहू निवासी बहेरी और देशी 22 क्वारतर अरविंद पुत्र बुलाल निवासी बड़ोखर बुजुर्ग को सोमवार को अलग स्थानों से परिवहन करते हुए पकड़ा है जिनके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेज दिया गया है।
सरकारी दुकान से ली जाती हैं कई पेटी शराब और उनको किया जाता है विक्रय
वहीं नरैनी के तहत बड़ोखर बुजुर्ग,पैगंबरपुर,गिरवा,अकबरपुर, मुरवा, देवरार,नरैनी,करतल,कालिंजर और अतर्रा तहसील के महुआ,खुराहंद,ननदना आदि गांव ऐसे हैं जहां से सेक्स मैन और अनुज्ञापियों द्वारा मनीपुर,तेरा,निवादा,माधौपुर, गोविंदपुर शेखनपुरवा,ऐला,देवरारा आदि गांवों में देशी शराब की दुकानों से 5 रुपए कम में अनुमति से अधिक क्वार्टर अपने साथ ले जाते हैं। और उनको विक्रय रेट से 10 रुपए अधिक रेट में उनको बेंच देते हैं। जो की अवैध परिवहन के तहत आता है। जबकि इन सभी की जानकारी आबकारी विभाग को होती है। जबकि सूत्रों की माने तो हर माह शराब की दुकानों से विभाग के आबकारी निरीक्षक को चढ़ावा भी चढ़ाया जाता है जिसके कारण विभाग इन पर कोई कार्यवाही नहीं करता है और मूकदर्शक बना रहता है ।