क्रासरःसरकारी पहरे गाड़ी के बावजूद अवैध खनन जोरों पर
क्रासरःजिम्मेदारो ने साधा मौन नियमों की उड़ रही धज्जियां
बांदा। खैरही बालू खदान में एन जी टी और सुप्रीम कोर्ट के आदेश की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही है। नियमों की बात करना यहां बेमानी साबित हो रहा है। कहने को तो जिलाधिकारी द्वारा निगरानी और अवैध खनन रोकने के लिए लेखपाल से लेकर पुलिस की पहरे दारी लगा रखी है। लेकिन तमाम व्यवस्थाओं के होने के बावजूद रात में भी जलधारा में प्रतिबंधित भारी भरकम मशीनों के द्वारा खनन जारी रहता है। नदी का सीना चीरकर लाल सोना लूटने का काला खेल लगाता चल रहा है।रात भर ओवरलोड वाहनों की धमा चौकड़ी जारी रहती है।बालू माफिया के आगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश बौने नजर आ रहे हैं। भ्रष्ट खनिज विभाग के अधिकारी कभी मौके पर खनन क्षेत्र की जांच पड़ताल करने नहीं जाते हैं यही कारण है बालू माफिया अपनी मनमानी करने पर उतारू है। खैरई खदान में वैध की आड़ में अवैध खनन बदस्तूर जारी है।
