बांदा । एक गांव में तहरीर देने वाले मामा के घर उसकी भांजी आई हुई थी जिसको चित्रकूट जिले के एक व्यक्ति और एक महिला बहला फुसला कर अपने साथ भगा ले गए हैं जिस पर उस किशोरी के मामा ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। मामला गिरवा थाना अंतर्गत एक गांव का है जहां पर गुरुवार को दिए तहरीर पर बताया कि मेरी भांजी नरैनी कोतवाली के एक गांव की रहने वाली है जो की मेरे यहां आई हुई थी जिस पर 16 दिसंबर की रात्रि में कहीं लापता हो गई है जिस पर आज तक हम लोग अपनी भांजी का पता कर रहे हैं लेकिन पता करने पर मालुम चला है कि मेरी भांजी का फोन पर धर्मराज यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी बौहार मौजा रमपुरवा थाना भरतकूप जिला चित्रकूट और आरोपी की चाची आशा देवी यादव भी इस मामले में शामिल है वहीं हम लोग भी धर्मराज से बात करते हैं तो वो जान से मारने की धमकी देता है। वहीं भांजी अपने साथ एक किलो चांदी के जेवर,दो तोला सोना के जेवर और साथ में नगदी बीस हजार रुपए भी आपके साथ ले गई है जिस पर मामा ने गिरवा थाने में लिखित तहरीर दिया है जिस पर गिरवा थाना प्रभारी द्वारा दो लोगों के विरुद्ध धारा 366 और 506 के तहत मुकदम पंजीकृत किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *