क्रासरःसीओे राकेश कुमार सिंह का जनपद बलरामपुर हुआ स्थानांतरण
बांदा। आज पुलिस लाइन सभागार में क्षेत्राधिकारी बबेरु राकेश कुमार सिंह के जनपद बलरामपुर स्थानान्तरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया । गौरतलब हो कि क्षेत्राधिकारी श्री राकेश कुमार सिंह जनपद बांदा में नियुक्त हुए थे । लगभग 33 माह का कार्यकाल पूर्ण कर उनका स्थानांन्तरण जनपद बलरामपुर हुआ है । समारोह में पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल द्वारा उनके कार्यकाल की सरहना करते हुए नवीन पोस्टिंग की शुभकामनाएं दी गई । समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र सहित समस्त क्षेत्राधिकारीगण व समस्त थाना प्रभारी आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *