अतर्रा/बांदा। थाना अंतर्गत अतर्रा ग्रामीण के राजा राम गर्ग का पुरवा निवासी रामनरेश उम्र लगभग 62 वर्ष पुत्र गया प्रसाद का शुक्रवार की दोपहर बादौसा रोड स्थित एक अलाव के पास आग तपते हुए ठंड से मौत हो गई आनन फानन रैगीरों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया थाना पुलिस सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार ने 100 का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा मृतक के चार पुत्र हैं मृतक के परिवारी जनों ने बताया कि मृतक गांव में किराने की छोटी सी दुकान किए हैं शुक्रवार को घर से बाजार कुछ सामान लेने आया था परिवरीजनों में घटना से कोहराम मचा हुआ है