एसडीएम को ज्ञापन सौंप की कार्यवाही की मांग
अतर्रा/बांदा। भारती किसान यूनियन ने ग्राम महुटा मैं बालू पट्टा धारक द्वारा जबरन किसनों की भूमि से अवैध खनन करने के खिलाफ उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंप कर बालू माफिया के खिलाफ करवाई न होने पर तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन दस जनवरी से धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
तहसील अंतर्गत ग्राम महुटा के खदान में बालू पट्टा धारक शिवचंद त्रिपाठी द्वारा किसानों के भूमि से जबरन बालू खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है एक और जहां बागे नदी पर बालू माफिया का सिंडिकेट अवैध पुल बनाकर बालू का खनन करने में लगा हुआ है वही किसने की भूमि से भी जबरन बालू निकालने का सिलसिला चल रहा है शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी के नेतृत्व में किसान यूनियन के पदाधिकारीयों ने हो रहे अवैध खनन व किसान की भूमि से निकल जा रही बालू के मुआवजा दिए जाने वह कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह को ज्ञापन सोपा है ज्ञापन में किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष महेंद्र त्रिपाठी ने जल्द ही किसान दिलीप कुमार द्विवेदी व अन्य लोगों के खेत से निकल गई बालू का मुआवजा न दिए जाने पर दस जनवरी से तहसील परिसर में अनिश्चितकाल में धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है ज्ञापन में किसान यूनियन के नेताओं ने बगे नदी पर पुल बनाकर पोकलैंड के माध्यम से अवैध खनन करने का आरोप लगाया है उप जिलाधिकारी रविंद्र सिंह के कार्रवाई का भरोसा दिया है इस दौरान चित्रकूट धाम मंडल अध्यक्ष बलराम तिवारी तहसील अध्यक्ष सुशील चौरिहा दिलीप कुमार द्विवेदी ओम नारायण बृजेश कुमार अरुण पांडे आदि मौजूद रहे। बताते चले की ईद दोनों भाग्य नदी पर अवैध रूप से रास्ता बनाकर बालू माफियाओं का सिंडिकेट अवैध खनन में लगा हुआ है आला अफसर पूरी तरह से अंजान है किसान लगातार विरोध कर रहे हैं लेकिन अधिकारियों के कानों में जूं अब तक नहीं रेंग रहे रही है।
इनसेट
बागै नदी की बीच जलधारा में हो रहा अवैध खनन

बांदा। महुटा खदान में अवैध खनन जोरों पर है बागै नदी की जलधारा में हैवी पोकलैंड मशीने गरज रही और । जिले की महुटा खदान का संचालक अपना दमखम दिखाते हुए अवैध खनन कर रहा। बेखौफ बालू माफिया बागै नदी का सीना छलनी कर धड़ल्ले से अवैध खनन कर रहा है
बता दें कि सचिन इंटरप्राइजेज पट्टाधारक जिला प्रशासन को धता बताकर लगातार अवैध खनन करने में कामयाब है जिला प्रशासन की छवि को महुटा खनन माफिया धूमिल करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है ऐसे में सवाल बनकर रह गया है कि आखिर खनिज अधिकारी या फिर किस अधिकारी की शह पर किया जा रहा है बागै नदी की जलधारा में अवैध खनन ।