अतर्रा/बांदा। भाजपा के कानपुर बुन्देलखण्ड क्षेत्र के अध्यक्ष प्रकाश पाल के अतर्रा नगर आगमन पर बदौसा रोड़ स्थित कॉपरेटिव के पास कस्बे के भाजपा नेता वेद निराला की अगुवाई में कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।
आपकी जानकारी के लिए बता दे की प्रकाश पाल जी पिछले दो दिनों से जिले के विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में सहभागिता कर रहे है। इसी क्रम में आज चित्रकूट से महोबा जा रहे थे रास्ते में अतर्रा नगर के कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओ के साथ जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर प्रकाश पाल जी ने कहा की आगामी 22 तारीख को ध्यान में रखते हुए पूरे नगर को सजाए और धार्मिक कार्यक्रम करे। इस अवसर पर वी पैक्स अध्यक्ष दिनदयाल द्विवेदी, राजकीशोर बाजपेई, हरिओम त्रिपाठी, मेजर गौतम, सुनील त्रिपाठी, ओम प्रकाश गौतम, पप्पू सोनकर, चंदन यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।