शहर में जगह-जगह हुए भण्डारे, निकाली गई शोभा यात्रा
बांदा। सोमवार को अयोध्या में श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के मौके पर पूरा बांदा नगर भगवामय नजर आया। इस दौरान खुशी के मौके पर जगह-जगह लोगों ने प्रसाद का वितरण किया तो वहीं विशाल भव्य शोभा यात्राएं भी देर शाम तक निकलती रहीं। जिसमें जय श्रीराम के नारों से पूरी बामदेव नगरी गंूज उठी। वहीं इसी दौरान शहर के कालुकुआं चौराहे पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी द्वारा हनुमान मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई।
इसके अलावा बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक प्रवीण सिंह के आवाहन पर संघ कार्यालय से विशाल धर्मयात्रा निकाली गई। जिसकी शुरुआत जलशक्ति राज्य मंत्री रामकेश निषाद द्वारा झण्डा फहराकर हुई। साथ ही भव्य पूजन, आरती, महाप्रसाद वितरण एवं दीपोत्सव कार्यमक्रम के साथ आतिशबाजी सम्पन्न हुई। संस्थापक प्रवीण सिंह ने हर्ष के साथ बताया कि श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की स्थापना भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आध्यात्मिक अनुष्ठान है, यह राष्ट्र मंदिर है। निःसंदेह श्री रामलला विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा राष्ट्रीय गौरव का ऐतिहासिक अवसर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे जो संकल्प हमारे पूर्वजों ने लिया था, उसकी सिद्धि आज पूर्ण हुई है। बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन की बांदा इकाई के सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमे दिलीप गुप्ता, शशांक परमार, कार्तिक निगम, प्रशांत सिंह, सारथी हनी गुप्ता, अभय सिंह, हिमांशु सिंह, मोहित सिंह समेत सैकड़ों सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *