पलरा में जगह-जगह हुआ कन्या पूजन और प्रसाद का वितरण
बांदा। जनपद के पलरा गांव में आज भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई भगवान राम की झांकी की जगह-जगह पूजा की गई अर्चना की गई हैऔर उसके बाद जगह कन्या पूजन और भोग प्रसाद का आयोजन किया गया इसके साथ-साथ सामूहिक सुंदरकांड करके भगवान राम चंद्र और हनुमंत लाल से ग्राम क्षेत्र और प्रदेश व देशवासियों की खुशहाली के लिए मंगल कामनाएं की गई है। आपको बता दें कि ग्राम देवता खेरापति के प्रांगण पर चल रहे रामलीला मंच पर ही आज भव्य सुंदरकांड का आयोजन किया गया जिसमें लगभग आधा सैकड़ा लोगों ने सुंदरकांड का गायन किया है। विशेष आरती पूजन का आयोजन किया गया है। आज भगवान श्री राम की रामलीला परिसर में भव्य आरती की जाएगी उसके साथ-साथ विशेष धार्मिक आयोजन किए जाएंगे रामलीला के साथ-साथ राधा कृष्ण मंदिर में विशेष पूजा अर्चना की गई हनुमान मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया है साथ ही शिव मंदिर, मंझला बाबा मंदिर, समय सभी धार्मिक स्थान पर आज धार्मिक आयोजन किए गए विशेष पूजा अर्चना की गई इस आयोजन में पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। आज दीपोत्सव मना करके गांव के सभी घरों में दीपक और लाइटिंग की जाएगी साथी भगवान के प्राण प्रतिष्ठा होने पर हर्ष उल्लास से आतिशबाजी का भी कार्यक्रम रखा गया है। धार्मिक आयोजन में गांव के प्रधान, समाज सेवी, युवाओं की बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी रही इसके अलावा रामलीला कमेटी पलरा के भोला प्रसाद मिश्रा,राजीव मिश्रा,अखिलेश तिवारी,कमलेश तिवारी,शिवाधार मिश्रा,रामदास यादव, कामता मिश्रा,सुशील तिवारी,कल्लू गुप्ता,रज्जन पटेल, मुन्ना पटेल, राजा तिवारी,सरोज वर्मा,शंकरदत्त तिवारी, पप्पू तिवारी नीरज तिवारी श्यामू तिवारी,अरूण मिश्रा,रामभजन,रमेश,महेश,शिवदत्त तिवारी,बंटू तिवारी,सौरभ तिवारी,चुन्नू पटेल,अनुराग तिवारी,राजाबाबू शुक्ला,गया सरोज,विजय सरोज,सुभाष सिंह, समेत व्यास पीठ, तबला वादक, नाल वादकों ने विशेष तौर पर संगीतमय सुंदरकांड में अपनी प्रस्तुति दी,वही प्रभात फेरी व शोभायात्रा समेत धार्मिक आयोजनों में प्रमुख रूप से आशीष मिश्रा ,मुन्नू साहू ,रज्जन साहू ,अमतेश पटेल, घनश्याम साहू,वीरू सिंह, धीरू सिंह,राजू सिंह,कमलेश पटेल, संजय सिंह,भोला सिंह,गोरे,मनीष,गौरव तिवारी ने प्रमुख भूमिका निभाई है।गांव चले धार्मिक आयोजनों को लेकर के गांव के भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने बताया कि यह हमारे गांव का ही नहीं अपित पूरे देश का बहुत बड़ा दिन है। हमारे गांव से पुराने समय से ही बहुत सारे लोग जनसंघ से जुड़े रहे हैं आज भी आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के माध्यम से कार्य सेवा से लगाकर मंदिर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। सभी आंदोलन में हमारे गांव से कोई ना कोई व्यक्ति जुड़ा रहा है। गांव के सभी ग्रामीणों ने आज इस पर्व को धूमधाम से मनाया है प्रभात फेरिया लगाई गई है धार्मिक स्थलों की स्वच्छता के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली गई है कन्या पूजन की गई है सुंदरकांड किया गया है। रामलीला का विशेष आयोजन चल रहा है और इन धार्मिक कार्यक्रमों में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर भागेदारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *