ओरन/बांदा। अयोध्या में आज सोमवार को श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर नगर में आज खुशी का माहौल छाया हुआ है। नगर के हर मंदिरों को फूलों एवं लाइटों से सजाया गया है। जगह-जगह सुंदर काण्ड पाठ, अखंड कीर्तन, अखंड रामायण का आयोजन हो रहे है नगर का पूरा माहौल भक्ति मय है। प्राचीन बिहारी जी मन्दिर में सुन्दर काण्ड, अतर्रा रोड बजरंगबली मंदिर में अखंड कीर्तन, तिलहर देवी मंदिर में अखंड रामायण श्रद्धालु भक्तों ने श्री राम जन्मभूमि अयोध्या मंदिर मे श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी सोमवार को लेकर रविवार को सुबह से चालू कर दिया जो अनवरत आज तक चल रही है। जगह-जगह प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। और सायंकॉल दीपक जलाकर भव्य दीपावली मनाने की तैयारी की जा रही है। अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ अपार खुशी नजर आ रही है। राम भक्तों ने पूरे नगर में राम लक्ष्मण सीता की झांकी बना रथ में सजाकर ढोल नगाड़े डीजे के साथ पूरे नगर का भ्रमण किया। जय श्री राम के नारों के साथ पूरा नगर राम मय हो गया। सुरक्षा व्यवस्था में बिसंडा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला चौकी प्रभारी ओरन अजीत कुमार सिंह पुलिस बल के साथ जुलूस के साथ मुस्तैद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *