ओरन/बांदा। कस्बा स्थित ललिता बाई मंदिर परिसर में चल रही श्री राम कथा ज्ञान सप्ताह में आज सोमवार अंतिम दिन कथा वाचक अमितेश्वरानंद महाराज ने लक्ष्मण शक्ति, रावण वध से लेकर राम राज्याभिषेक तक का सुंदर वर्णन किया ।
इस दौरान श्रोताओ ने भक्ति भाव से कथा का श्रवण किया। कथा वक्ता ने मंच के माध्यम से बताया कि संसार मे दुखों का निवारण करने वाले सिर्फ ईश्वर ही है।व्यक्ति को अहंकार नहीं करना चाहिए, अहंकार बुद्धि और ज्ञान का हरण कर लेता है। अहंकार ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। चित्रकूट से पधारे आचार्य अमितेश्वरानंद महाराज से कथा का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। कथा यजमान पप्पू तिवारी व रोहिणी तिवारी द्वारा राम कथा ज्ञान सप्ताह का आयोजन करवाया जा रहा है। कथा उपरांत हवन तथा विशाल कन्या भंडारा आयोजन किया गया। जिसमें सभी भक्त गणों ने प्रसाद चखा।इस दौरान त्रिवेणी तिवारी, बाला तिवारी, बिंदेश्वरी तिवारी, तीरथ तिवारी, चंद्रशेखर पांडे, रवि गर्ग, सुरेश तिवारी, अंकित तिवारी, राकेश तिवारी सहित भारी संख्या में राम भक्त मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *