राज्यमंत्री ने राज्यमंत्री ने कैदियों को बांटे कंबल
बांदा। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कारागार एवं होमगार्ड विभाग उ0प्र0 धर्मवीर प्रजापति ने आज मण्डल कारागार में निरूद्ध कैदियों को जिनके परिजन उनसे मिलने नही आते, ऐसे कैदियों को सर्दियों से बचाव हेतु मंत्री ने कम्बल एवं इनर का वितरण किया तथा सभी बन्दियों को हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड का वितरण कर उनसे सीधा संवाद किया। मंत्री ने कहा कि सभी संकल्प लें कि जेल से छूटने के बाद दुबारा कोई भी गलत कार्य नही करेंगे तथा अपने सोंच में बदलाव लाकर अपने गॉव एवं पडोस के लिए अच्छा कार्य करेंगे तथा हम सभी धर्म के रास्ते पर चलकर अच्छा मार्ग अपनायेंगे और अन्य लोगों को भी अच्छे रास्ते पर चलने का संदेश देगें। उन्होंने यह भी बताया कि सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश की जेलों में 40 वर्ष से तक के नवजवानों कैदी बन्द हैं। उन्होंने कहा कि नवजवान देश का भविष्य होतें हैं, यदि किसी कारण कोई नवजवान देश का भविष्य न हो पाये तो वह अपने घर का भविष्य तो होता ही है, इसलिए जेल में निरूद्ध कैदी अपने माता-पिता, परिवार, पत्नी एवं बच्चों को छोडकर जेल में बन्द है, इसलिए वो संकल्प लें कि अब दोबारा उनसे कोई भी ऐसा गलत काम नही होगा, जिसके कारण उनको जेल काटनी पडे, क्योंकि जेल जाने से पूरा परिवार अस्त-व्यस्त, बच्चों की पढाई-लिखाई, बहन-भाईयों की शादी विवाह में व्यवधान उत्पन्न होते हैं तथा ऐसे लोगों के प्रति देखने का नजरिया भी बदल जाता है और समाज ऐसे लोगों को स्वीकार नही करता, इसलिए आप जेल से छूटने के बाद अच्छा कार्य करें ताकि समाज में एक अच्छा संदेश जाये। उन्होंने कहा कि जेल में रहकर जो भी पैसा कमा रहे हैं, अपने परिजनों को देकर उनका सहयोग करें। उन्होंने यह भी कहा कि आपस में बैठकर एक-दूसरे के केस से सम्बन्धित चर्चा न करें बल्कि हनुमान चालीसा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ कर सही रास्ता अपनायें तथा अच्छा इंशान बनकर जेल से निकलें।
जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि सभी निरूद्ध कैदी मंत्री द्वारा दिये गये उद्बोधन को अपनाकर सच्चे रास्ते पर चलकर अपना एवं अपने परिवार के लोगों का जीवन सार्थक बनायें। उन्होंने कहा कि आप लोग जेल से छूटने के बाद अच्छा कार्य करें तथा संकल्प लें कि अब उनसे भविष्य में किसी भी प्रकार की गलती नही होगी और वह हमेशा सही रास्ते पर चलकर अपने परिवार के लोगों को खुशहाल बनायेंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जेल से बाहर आने के बाद आप लोग और अन्य दस लोगों को यह बाते बताकर उनको भी अपने जीवन में सुधार लाने हेतु प्रेरित करें तथा किसी भी प्रकार की गलत कमाई से दूर रहकर सच्ची कमाई अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि आप लोग मा0 मंत्री जी द्वारा बताई गयी बातों को अपने रोम-रोम में बसायें तथा जेल से बाहर निकलने पर अच्छा कार्य करें। कार्यक्रम के पश्चात मा0 मंत्री जी द्वारा प्रेस वार्ता भी गयी। उन्होंने बताया कि सर्दियों में प्रतिवर्ष कम्बल व इनर कैदियों को वितरण किये जाते हैं, उसी क्रम में मण्डल कारागार बांदा में कम्बल एवं इनर का वितरण किया गया है तथा इसके बाद चित्रकूट एवं नैनी कारागार में भी वितरण किये जायेंगे।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 श्री राजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट विजय शंकर तिवारी, जेलर योगेश कुमार तथा वरिष्ठ अधीक्षक जेल डॉ0 वीरेश्वर राय शर्मा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *