क्रासरःनिदेशक, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, होगे मुख्य अतिथि
बांदा। बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बांदा के नवम् दीक्षान्त समारोह आज आयोजन कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया, उत्तर प्रदेश की अध्यक्षता में होगी। वह विश्वविद्यालय के 320 मेधावियों को उपाधियां वितरित करंेगी। जिसमें 279 छात्र एवं 41 छात्राएं हैं। दीक्षान्त समारोह विश्वविद्यालय के उद्यान महाविद्यालय के बहउद्देशीय हॉल में आयोजित किया जायेगा। अभी तक स्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी तथा परास्नातक में कृषि, उद्यान एवं वानिकी पाठ्यक्रम में डिग्रियां वितरित की जाती थी जबकि इस वर्ष विश्वविद्यालय में स्नातक में गृहविज्ञान तथा पी-एच0डी0 में कृषि एवं उद्यान पाठ्यक्रम के छात्र/छात्राओं को भी डिग्रियां वितरित की जाएंगी।
बॉदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय, बॉदा की छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। इस वर्ष छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय का सर्वाेच्च चान्सलर मेडल अपने नाम किया है, जो कि कु0 अंजली वर्मा, बी0एस0सी0 (आनर्स) कृषि महाविद्यालय को मा0 कुलाधिपति महोदया द्वारा दिया जायेगा। कुल 18 मेडल में से 9 मेडल हेतु विभिन्न महाविद्यालयों की छात्राओं ने अपना स्थान सुरक्षित किया है। इस वर्ष दीक्षान्त समारोह मे बी0एस0सी0 (आनर्स) कृषि के कुल 112, बी0एस0सी0 (आनर्स) उद्यान 102, बी0एस0सी0 (आनर्स) वानिकी 44, बी0एस0सी0 (आनर्स) गृहविज्ञान 02, एम0एस0सी0 (कृषि) के 31, एम0एस0सी0 (उद्यान) के 17, एम0एस0सी0 (वानिकी) के 06, पीएच0डी0 (कृषि) के 03, पीएच0डी0 (उद्यान) के 02 छात्र छात्राओ को उपाधियां प्रदान की जायेंगी।
इस वर्ष विभिन्न महाविद्यालयो के मेधावी छात्र छात्राओ को मेडल दिया जाना है जिसमे 09 छात्र एवं 09 छात्राएंे सम्मलित है। चान्सलर मेडल एक छात्रा को, वाइस चान्सलर गोल्ड मेडल 06, वाइस चान्सलर सिल्वर मेडल 06, वाइस चान्सलर ब्रांज मेडल 05। नवम् दीक्षान्त समारोह की तैयारियो को लेकर विश्वविद्यालय के कुलपति महोदय ने गठित सभी समितियो के अध्यक्षो की समीक्षा बैठक कर तैयारियो का जायजा लिया। कार्यक्रम प्रोटोकाल के अनुसार एवं समय से पूर्ण हो सके इसके लिये सभी को निर्देशित किया। मा0 कुलाधिपति/राज्यपाल महोदया द्वारा विश्वविद्यालय मे रीजनल जीन बैंक एवं म्रामीण महिला कौशल एवं उद्यमिता विकास केन्द्र का लोकार्पण करेगी साथ ही एक महिला छात्रावास का शिलान्यास करेंगी।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 नरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि इस बार दीक्षान्त समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक, राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान संस्थान, लखनऊ, डा0 अजित कुमार शासनी होंगे। डा0 शासनी देश के प्रमुख जैव प्राद्योगिकी के वैज्ञानिक के रूप मे ख्याति प्राप्त है। इन्होने विभिन्न वनस्पतियो के नई प्रजातियो के विकसित करने के साथ साथ जैव प्रौद्योगिकी मे अतुल्नीय योगदान दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *