घटना से घर में मचा कोहराम
ओरन(बांदा)। बदौसा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत कुल्लूखेड़ा के मजरा पथरहा पुरवा निवासी मनोज वर्मा के बड़े पुत्र आयुष के पांचवे जन्मदिन के उपलक्ष्य मे शुक्रवार को घर में कार्यक्रम के दौरान मेहमानों के लिए बड़े भगोना में रखी गरम सब्जी में डेढ़ वर्षीय छोटा पुत्र अंकुश खेलते हुए गिर गया, परिजनों ने देखा तो आनन फानन में ओरन प्राइवेट अस्पताल में दिखाते हुए बांदा नरेंद्र गुप्ता के यहां ले गए जहां से जिला अस्पताल रेफर किया।जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है, मां मंजू सहित परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मनोज रोते-रोते बताया जिला अस्पताल के इलाज मे बेटे को बोतल चढ़ाने के बाद कोई देखने वाला नहीं था, बेटा ठंडा पड़ रहा था मैं बार-बार डॉक्टर को बताने जा रहा था डॉक्टर बोल रहे थे चलो हम चाय पीकर आ रहे हैं। लापरवाही के चलते मैं बेटे को विक्रम चाइल्ड केयर ले गया यहां से मेडिकल कॉलेज ले जाने की सलाह दी मेडिकल कॉलेज जाते समय रास्ते में बेटे की मौत हो गई। ज्ञात हो कि अंकुश दो भाई थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *