बांदा। शहर के सुदामापुरी निवासी और एस0 के0 महाविद्यालय, जैतपुर, महोबा के प्राचार्य डा. बृजेश कुमार गुप्ता मेवादेव को उनके द्वारा संपादित पुस्तक ष्द मैन रू पुरुष विमर्शष् के लिए युगधारा फाउंडेशन, लखनऊ व इसकी नागपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम अभिव्यक्ति में साहित्य अभ्युदय सम्मान से सम्मानित किया गया। इस पुस्तक का सह संपादन पश्चिम बंगाल की डा0 विजेता साव ने किया था। इस पुरस्कार के साथ डॉ0 बृजेश को 1100 रुपये की नकद राशि भी प्रदान की गयी। नागपुर की प्रांतीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष रामकृष्ण विनायक सहस्रबुद्धे, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ0 चंद्रिका प्रसाद मिश्र, उपाध्यक्ष पूनम मिश्र, महासचिव सौम्या मिश्रा (लखनऊ), हेमलता मिश्रा मानवी जी ने आपकी साहित्यिक कृतियों को सराहा तथा डा0 बृजेश के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डॉ0 बृजेश लगातार पुस्तकों के लेखन व संपादन का कार्य कर रहे हैं। इस कार्यक्रम का सफल संचालन साहित्य सचिव अविनाश बागड़े ने किया। इस कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं जैसे साहित्य, कला और भाषा पर परिचर्चा, पुस्तक मेला, कवि सम्मेलन, एवं पुस्तकों का लोकार्पण किया गया।