हादसे में बाइक सवार एक युवक की हुई मौत, दो गंभीर रूप से घायल
बबेरू/बांदा।बबेरू तहसील क्षेत्र अंतर्गत मर्का थाना क्षेत्र के तेरा बरौली गांव के रहने वाले मुन्ना पुत्र राम सजीवन उम्र करीब 40 वर्ष, गुड्डू पुत्र रामनारायण उम्र करीब 40 वर्ष , छोटेलाल पुत्र रामनारायण उम्र 25 वर्ष निवासी खैरी थाना मर्का यह तीनों एक ही बाइक में सवार होकर मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव से एक बारात में शामिल होने के लिए काजी टोला गांव के बेनी का डेरा में बाइक द्वारा जा रहे थे। तभी काजी टोला गांव के पास सड़क के किनारे खड़े ट्रक में टकरा गए, जिसमें तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जैसे ही आसपास के लोगों ने देखा तो 108 एंबुलेंस की मदद से बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टरो द्वारा देखते ही छोटे लाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं मुन्ना और गुड्डू की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार करने के बाद गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। वही मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया है। वही वही गुड्डू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल से है सेंटर कानपुर के लिए रेफर किया गया है जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है।