भाजपा नेता ने दी शुभकानामनाएं
बांदा। हज यात्रा के लिए प्रदेश के सभी हज आवेदक चयनित हो गए हैं इनमें 70 वर्ष से अधिक उम्र के 1272 बिना मेहरम श्रेणी के 45 वर्ष से अधिक की महिलाएं 222 व सामान्य श्रेणी के 25292 आवेदक शामिल हुए हैं। इसी क्रम में जनपद बांदा निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा एवं सदस्य मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड आफ इंडिया उत्तर प्रदेश आरिफ खान ने हज आवेदकों को बधाई दी है। उन्होंने हज यात्रियों से निवेदन किया कि देश की तरक्की खुशहाली और देशवासियों में प्रेम और सौगात बना रहने की दुआ करें। भाजपा नेता आरिफ खान ने बताया किसी भी चयनित आवेदकों को उनके चयन की सूचना मोबाइल पर उपलब्ध करा दी गई है। शीघ्र ही समस्त चयनित हज यात्रियों को उनके बैंक रेफरेंस नंबर एवं धनराशि जमा करने के लिए खाता संख्या की जानकारी उनके नंबर पर प्रदर्शित की जाएगी साथ ही जिन लोगों के नाम हज लिस्ट में आ गए हैं वह सभी लोग 81800 रूपये एडवांस रकम हज कमेटी के अकाउंट में 9 फरवरी 2024 तक आनलाइन ई पेमेंट व चालान के माध्यम से जमा कर दें, सभी चयनित यात्रियों को अपने आवेदक की हार्डकॉपी, पहली किस्त जमा करने के बाद पे स्लिप, मेडिकल स्क्रीन/फिटनेस सर्टिफिकेट राज्य हज समिति, लख़नऊ में जमा कर दें। भाजपा नेता आरिफ खान ने बताया कि हज यात्रियों की सऊदी अरब में देख-देख एवं यात्रा में आने वाली असुविधाओं के तत्काल निदान के लिए इस वर्ष लगभग 60 सरकारी कर्मचारी खादिमुलके रूप में तैनात किए जा रहे हैं।