एडीएम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई जिला उद्योग बन्ध्ुा की बैठक
बांदा। अपर जिलाधिकारी न्यायिक अमिताभ यादव की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट के महर्षि बामदेव सभागार में जिला उद्योग बन्धु/जीबीसी निवेशकों को अपने उद्यम स्थापित करने हेतु उनकी समस्याओं के निस्तारण किये जाने के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सजून कार्यकम व मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की समीक्षा करते हुए जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक को बैंको में लम्बित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण दिलाये जाने के निर्देश दिये। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में 58 आवेदन पत्र में से 57 आवेदकों को 146.13 लाख के ऋण वितरित किये गये हैं तथा बैंक स्तर पर 19 प्रकरण लम्बित है। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में 90 आवेदन पत्रों के सापेक्ष्य 38 आवेदनों का निस्तारण कर 81.20 लाख के ऋण वितरित किये गये हैं। उन्होंने एक जनपद एक उत्पाद वित्त पोषण मार्जिन मनी योजना में बैंको में लम्बित आवेदनों को शीघ्र स्वीकृत कर ऋण वितरण के निर्देश दिये। योजना के अन्तर्गत 5.25 लाख का ऋण वितरित किया गया है। उन्होंने निवेष मित्र पोर्टल पर लम्बित 02 प्रकरणों का औद्योगिक क्षेत्र भूरागढ़ में विद्युत की लाइन एवं लाइट को पूर्ण रूप से संचालित कर तीन दिन में कार्यों को पूर्ण कराये जाने के निर्देश अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग को दिये। उन्होंने उद्यमियों के द्वारा भूरागढ़ में जल लीकेज की समस्या का संज्ञान लेते हुए अधिशाषी अभियंता जलसस्थान को तत्काल लीकेज ठीक कराये जाने के निर्देश दिये। कपसा मार्ग के चौडीकरण एवं सुदृढीकरण के कार्य की समीक्षा के दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता द्वारा बताया गया कि 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गया है। उन्होंने अवशेष कार्य को गुणवत्ता के साथ मानक के अनुरूप शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने उत्तर प्रदेश एमएसएमई विभाग द्वारा ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 में एमओयू के अन्तर्गत नोडल विभागों के अधिकारियों को निवेषकों से कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये। ईज ऑफ डूइंग विजनेश के सम्बन्ध में प्राथमिकता के आधार पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का निस्तारण करने के निर्देश उपायुक्त उद्योग को दिये। बैठक में नगर मजिस्ट्रेट विजय शंकर तिवारी उपायुक्त उद्योग गुरुदेव एवं सुधा सिंह, मनोज गुप्ता, संतोष गुप्ता, सईद अहमद सहित अन्य उद्यमीगण एवं सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *