अपर एसपी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई बैठक
बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा अंकुर अग्रवाल के निर्देशन में जनपद में बालश्रम,बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम, किशोर न्याय संरक्षण, बाल विवाह की रोकथाम आदि हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज को अपर पुलिस अधीक्षक बांदा लक्ष्मी निवास मिश्र की अध्यक्षता में पुलिस लाइन सभागार बांदा में मानव तस्करी निरोधी इकाई जनपद बांदा के तत्वाधान में मासिक समीक्षा बैठक की गयी जिसमें बालश्रम व बाल विवाह पर रोक लगाये जाने के संबंध में ग्रामीण व शहर क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाये जाने एवं व्यापक प्रचार प्रसार करने के साथ साथ पुलिस व अन्य सरकारी,गैरसरकारी संस्थाओं के परस्पर आपसी सहयोग के संबंध मे भी दिशा निर्देश दिए गये । मानव तस्करी निरोधी इकाई व विशेष किशोर पुलिस इकाई, किशोर न्याय संरक्षण बोर्ड को इस संबंध में विभिन्न प्रकार के जागरुकता कार्यक्रमों को चलाने जाने हेतु निर्देशित किया गया। समीक्षा बैठक दौरान क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन अहमद, थाना प्रभारी एएचटीयू निरीक्षक अखिलेश प्रताप सिंह, बाल कल्याण समिति के सदस्य अम्बरीष कुमार श्रीवास्तव, चिकित्सा विभाग से डा0 डीसी दोहरे, अभियोजन कार्यालय से सीपी गौतम, वन स्टाप सेंटर प्रभारी श्रीमती रमा साहू, जनसाहस संस्था के जिला सहयोजक सुशील कुमार, बाल कल्याण सरंक्षण अधिकारी राजीव सिंह सहित जनपद के समस्त थानों, जीआरपी, एएचटीयू, एसजेपीयू तथा बाल कल्याण समिति के अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *