आमसभा की बैठक में आय-व्यय हुआ प्रस्तुत
अतर्रा/बांदा। अधिवक्ता संघ की आम सभा की वार्षिक बैठक संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें वार्षिक आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। आम सहमति से वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडे को बनाया गया निर्वाचन अधिकारी।
अधिवक्ता संघ के आम सभा की बैठक बुधवार को अधिवक्ता सभागार में संघ के अध्यक्ष शिवनंदन यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें छह छह माह तक रहे महासचिव बृजमोहन सिंह राठौड़ हुआ नरेंद्र कुमार शुक्ला ने अपने-अपने कार्यकाल का वार्षिक ब्योरा प्रस्तुत किया गया जिसमें जहां दोनों महासचिवों द्वारा 7 लाख से अधिक आमदनी प्रस्तुत की गई वही खर्च भी 7 लाख दिखाया गया जिसको अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से पारित कर दिया इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने भविष्य में अधिवक्ताओं के भविष्य के लिए मत को सुरक्षित हुआ बढ़ाने पर व्यापक बहस हुई अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्री यादव ने सभी को अधिवक्ता संघ के विकास के दृष्टिकोण से कार्य कर दे की बात कही अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अमर सिंह राठौड़ अरविंद पांडे मनोज श्रीवास्तव विनोद तिवारी सूरज बाजपेई नाथू कुशवाहा सुरेश गौतम आदि अधिवक्ताओं के कल्याण व पाठक पाठक को लेकर सदन में चर्चा की बैठक में वरिष्ठ अधिवक्ता पुरुषोत्तम पांडे को सर्वसम्मति से निर्वाचन अधिकारी चुनाव कराने के लिए घोषित किया गया बैठक में अधिवक्ता शिव मूर्ति मिश्रा भोला द्विवेदी छोटेलाल अवस्थी राजेश सिंह रामनरेश यादव धीरेंद्र सिंह मंगल सिंह प्रमोद अवस्थी विपिन कुमार मिश्रा अजय शर्मा लखन मिश्रा विनय मिश्रा संजय श्रीवास्तव संतोष द्विवेदी विकास सिंह विक्कू सुशील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इनसेट-
रामकिशोर बने एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन
अतर्रा/बांदा। काफी लंबे समय से अधिवक्ता संघ के एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन रामकिशोर तिवारी के अस्वस्थ होने के कारण चुनाव करने को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता विनोद तिवारी को सर्वसम्मति से चेयरमैन बनाया गया जिसका अधिवक्ताओं ने समर्थन करते हुए श्री तिवारी को बनाए जाने पर उनको बधाई दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *