बांदा। उप कृषि निदेशक बांदा विजय कुमार ने बताया है कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार बाँदा में आत्मा गवर्निंग बोर्ड, जनपद स्तरीय खाद्य सुरक्षा मिशन अधिशासी समिति प्राकृतिक खेती हेतु गठित जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गयी, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी बाँदा, उप कृषि निदेशक, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, प्रबन्धक जिला अग्रणी बैंक, सहायक निदेशक मत्स्य, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, जिला पंचायतीराज अधिकारी, भूमि संरक्षण अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी एवं कृषि विभाग के कर्मियों तथा आत्मा संविदा कर्मियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उप कृषि निदेशक सचिव आत्मा द्वारा सदन को अवगत कराया गया कि वर्ष 2023-24 हेतु आत्मा योजना, राष्ट्रीय खाद्य पद्य सुरक्षा मिशन योजना, प्राकृतिक खेती योजनान्तर्गत द्वितीय चरण हेतु चयनित 40 क्लस्टरों की कार्ययोजना का उक्त समितियों से अनुमोदन लिया जाना है, जिसके कम में उप कृषि निदेशक, सचिव आत्मा द्वारा योजनावार रूपरेखा प्रस्तुत की गयी।
जिला उद्यान अधिकारी द्वारा आत्मा योजनान्तर्गत कृषक अध्ययन भ्रमण, कृषक प्रशिक्षण व प्रदर्शन की मॉग की गयी।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक द्वारा सदन के समक्ष बुन्देलखण्ड गोआधारित प्राकृतिक खेती के अन्तर्गत क्लस्टरों के चयनित कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन एवं चौम्पियन फार्मर्स श्का व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने एवं कृषि विज्ञान केन्द्र पर गठित क्लस्टरों के प्रशिक्षण की बात रखी गयी।