बांदा। अपर जिला जज /सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जनपद न्यायालय बांदा श्रीपाल सिंह ने बताया है कि राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार आगामी 26 अप्रैल, 2025 दिन शनिवार को जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा डा. बब्बू सारंग की अध्यक्षता एवं निर्देशन में विद्युत अधिनियम, 2003 के अर्न्तगत लम्बित शमनीय दाण्डिक मामलों एवं लघु आपराधिक वादों के अधिक से अधिक निस्तारण हेतु विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।उन्होंने अधिवक्ताओं व वादकारियों से अपील है कि 26 अप्रैल, 2025 दिन शनिवार को आयोजित होने जा रही विद्युत अधिनियम, 2003 के अर्न्तगत लम्बित शमनीय दाण्डिक मामलों एवं लघु आपराधिक वादों हेतु विशेष लोक अदालत में अपने-अपने वादों को नियत कराकर समझौते के आधार पर निस्तारित कराकर इस अवसर का लाभ उठायें।
अपर जिजा जज ने किया कारागार का निरीक्षण
– बंदियों को दी गई अधिकार प्राप्त समिति की जानकारी
बांदा। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा डा.बब्बू सारंग के निर्देशानुसार आज श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा द्वारा जनपद कारागार, बांदा का निरीक्षण किया गया।
सर्वप्रथम श्रीपाल सिंह, अपर जिला जज / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण-बांदा द्वारा बैरक सं०-03 व 4ए. 4थी का निरीक्षण किया गया। जहां पर समस्त बन्दियों को उनके मुकदमों के सम्बंध में जानकारी ली गयी। सचिव द्वारा समस्त बन्दियों को अधिकार प्राप्त समिति बांदा के सम्बंध में जानकारी दी गयी। उनके द्वारा बताया गया कि वे बन्दी जिनकी जमानत सक्षम न्यायालय द्वारा हो चुकी है किन्तु जमानत धनराशि अदा न कर पाने के कारण जेल में निरुद्ध हैं, उनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति के आधार पर आख्या रिहाई अनुशंसा हेतु अधिकार प्राप्त समिति के समक्ष प्रस्तुत की जायेगी। इस परिप्रेक्ष्य में कारागार में निरुद्ध 04 बन्दियों के प्रार्थना पत्र प्राप्त किये गये हैं जिनकी आर्थिक व सामाजिक स्थिति की आख्या हेतु जिला प्रशासन को पत्र प्रेषित किये जा चुके हैं। 02 जेल बन्दियों को विधिक सहायता के अन्तर्गत मुकदमों की पैरवी हेतु निःशुल्क अधिवक्ता नियुक्त किये गये। इसी कम में लीगल एड डिफेन्स अधिवक्ता प्राप्त बन्दियों से उनके मुकदमों की प्रगति आख्या के सम्बंध में श्री मूलचन्द्र कुशवाहा, श्री विकान्त सिंह एवं श्री अनुराग तिवारी द्वारा बन्दियों को जानकारी प्रदान की गयी। तदोपरान्त सचिव महोदय द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया जहां पर रात्रि के भोजन हेतु रोटियां बनाये जाने की तैयारी की जा रही थी। बन्दियों से उनके खान-पान व स्वास्थ्य के सम्बंध में भी जानाकरी ली गयी जहां बन्दियों द्वारा सन्तोषजनक उत्तर दिये गयें। निरीक्षण के दौरान जेलर राजेश कुमार मौर्या, उपजेलर निर्भय सिंह, दिनेश कुमार तथा राशिद अहमद डी.ई.ओ. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बांदा उपस्थित रहें