उमेश चौरसिया अध्यक्ष व ओम प्रकाश बने मंत्री

निघासन खीरी उत्तर प्रदेश की जूनियर हाई स्कूल पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई रमिया बेहड़ त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शैक्षिक संगोष्ठी का आयोजन आज दिनांक 9 4.2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय लखाही विकास क्षेत्र रमियाबेहड के प्रांगण में किया गया जिसमें विकास क्षेत्र के समस्त शिक्षकों एवं शिक्षिकाएं की उपस्थिति में उमेश चौरसिया छठवीं बार अध्यक्ष एवं ओमप्रकाश चौथी बार मंत्री पद पर निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सभी शिक्षकों ने हर्षौल्लास से दोनों नवनिर्वाचित पदाधिकारी को बधाई दी ।कार्यक्रम में सभापति के रूप में रिटायर्ड शिक्षक श्री अवधेश शुक्ला जी ने सभा की अध्यक्षता की ।कार्यक्रम का संचालन राकेश प्रताप ने किया ।
कार्यक्रम में अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ श्री शशिकांत वर्मा, शिक्षक प्रतिनिधि राकेश प्रताप अटेवा जिला अध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के कार्यकारी अध्यक्ष रामगोपाल मौर्य ,उत्तर प्रदेश की जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के मंडल संयुक्त मंत्री सत्यदीप सिंह जनपदीय उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर, ऑडिटर राजेश मिश्रा एवं की अध्यक्षता में विकास क्षेत्र के सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे । महिला शिक्षकों में श्रीमती ममता त्रिवेदी ,श्रीमती कल्पना वर्मा तथा श्रीमती शालिनी मिश्रा,श्रीमती ममता , राम मोहन , अजय कुमार वर्मा एवं डीके राम , सुधीर वर्मा जी तथा दुलही विद्यालय की अनुदेशक केशव एवं कपिल मौर्य जी , संजीव कुमार,एवं अटेवा ब्लॉक अध्यक्ष श्री तारकेश्वर राय ब्लॉक महामंत्री धर्मेंद्र कुमार राम लखन यादव , नीरज कुमार अमित कुमार, मेवा लाल जी सहित सैकड़ो शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न ग्राम पंचायत से ग्राम प्रधान व प्रतिनिधि प्रमुख रूप से राकेश वर्मा, चुन्नीलाल जी, शिक्षामित्र संघ से मैकूलाल इजहार आदि सभी ने उपस्थित होकर बधाइयां दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *