ओम साई पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापिका,टीचर स्टाफ व ईओ दिनेश शुक्ला पौधारोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प।
निघासन (खीरी):- ओम साई पब्लिक स्कूल प्रधानाध्यापिका व ईओ दिनेश शुक्ला ने पौधरोपण कर दिया संदेश,कहा-बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को रखें हराभरा ईओ दिनेश शुक्ला व ओम साइन पब्लिक स्कूल के प्रधानाध्यापक ने वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें चारु चतुर्वेदी,संगम शुक्ला ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।

पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। ईओ दिनेश शुक्ला ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। आर के चतुर्वेदी ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।
आर के चतुर्वेदी व प्रधानाध्यापिका चारु चतुर्वेदी ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से रोकना है तो पेड़ पौधे लगाना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पेड़ पौधे हमें फल और छाया देते हैं, वहीं पेड़ पौधों से हमें विभिन्न प्रकार की औषधियां मिलती हैं। चाहे कोई भी दवा हो, कहीं न कहीं प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से वनस्पतियों से जुड़ी हुई होती है।

प्रधानाध्यापिका चारु चतुर्वेदी ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। अंत में कारोना के प्रति जागरूकता के लिए भी दिशा-निर्देश दिया। इस मौके ईओ दिनेश शुक्ला, प्रबंधक- आर के चतुर्वेदी, प्रधानाध्यापिका- चारु चतुर्वेदी, संगम शुक्ला, मधु गुप्ता, फिरोज खान, शादाब, ध्रुव, कपिल आदि सदस्य मौजूद रहे।