मगरमच्छ ने युवक पर हमला कर उतारा मौत के घाट परिजनों का रो-रो कर हो रहा बुरा हाल।

लखीमपुर खीरी के मझगई थाना क्षेत्र में मगरमच्छ के हमले से एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बद्री के पुत्र श्रीवास्तव के रूप में हुई है। घटना मुर्गहा गांव के पास सुतिया नाले के किनारे की है।श्रीवास्तव खेत से काम करके घर लौट रहा था। वह एक अन्य ग्रामीण के साथ था, जो उससे करीब 10 मीटर आगे चल रहा था। नाला पार करते समय किनारे बैठे मगरमच्छ ने श्रीवास्तव पर हमला कर दिया।युवक की चीख सुनकर उसका साथी वापस भागा। उसने मदद के लिए आवाज लगाई। आसपास के खेतों से लौट रहे लोग भी मौके पर पहुंचे। लेकिन तब तक श्रीवास्तव की मौत हो चुकी थी। हमले के बाद मगरमच्छ वापस नाले में चला गया।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से गांव में मातम का माहौल है।मृतक श्रीवास्त के चचेरे भाई रवि ने बताया कि उनका भाई सोमवार को दोपहर तीन बजे खेत में चारा लेने गया था देर शाम वापस लौटते समय नाले को पार करते समय एक मगरमच्छ ने उनके भाई पर हमला कर दिया, आसपास मौजूद लोगों ने उनके भाई को बचाने की कोशिश की लेकिन मगरमच्छ के हमले से उनके भाई की मौत हो गई।परिजनों के मुताबिक मृतक सोमवार को घर से मवेशियों के लिए चारा लेने खेत पर गया था।घर लौटते समय रास्ते में पढ़ने वाला सुतिया नाला को पार करते समय नाले के किनारे बैठे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। उसका साथी उससे आगे चल रहा था जिसने बचाने की कोशिश की पर मगरमच्छ के हमले से उसकी मौत हो गई।
मृतक के परिवार में उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। घर में उसकी बुजुर्ग माता सुमन उसके भाई रमेश गुरु और कमल बचे हैं। ग्राम प्रधान के मुताबिक परिवार के पास एक एकड़ की जमीन है। लोग मेहनत मजदूरी करते हैं।मझगई वन रेंज के रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मगरमच्छ के हमले से एक युवक की मौत हुई है, सूचना पर रात में ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची थी, परिवार को तत्काल ₹5000 की आर्थिक मदद दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, शासन से मिलने वाली आर्थिक सहायता परिवार को दिलाई जाएगी।