ग्रांट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कटान जारी नदी अब तक 56 घरों को लिया अपनी चपेट।


निघासन खीरी जिले के निघासन तहसील के ग्रांट नंबर 12 गांव में शारदा नदी का कटान जारी है। नदी अब तक 56 घरों को अपनी चपेट में ले चुकी है। कई हेक्टेयर कृषि योग्य भूमि भी कटान की चपेट में आ गई है।शारदा नदी में अब तक चार दर्जन से अधिक घर और दो मंदिर शारदा नदी में समा गए हैं। सुमन देवी, राजकुमारी, राम सिंह, संतोष, कमलू, विजय समेत कई परिवारों के घर नदी में समा गए हैं। प्रभावित परिवार अब सड़कों पर रहने को मजबूर हैं। सिंचाई विभाग कटान रोकने का प्रयास कर रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल रही है।
लेखपाल श्याम नंदन मिश्रा के अनुसार राजस्व टीम स्थिति पर लगातार नजर रख रही है। एसडीएम राजीव निगम ने बताया कि प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा मद से 1.20 लाख रुपये की सहायता दी जा रही है। प्रशासन ने अब तक 855 राशन किट वितरित की हैं।
प्रभावित परिवारों को रोजाना लंच पैकेट दिए जा रहे हैं। प्रशासन ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और आपात स्थिति की जानकारी तुरंत देने की अपील की है।ग्रामीणों का कहना है कि शारदा नदी की लहरें पल भर में खेत और घर निगल रही हैं। लोगों में दहशत का माहौल है। कई परिवार सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *