किसान परेशान यूरिया की कालाबाजारी चरम पर।
पढ़ुआ खीरी।मिली जानकारी अनुसार फूलबेहड़ में लगभग 75 बोरी यूरिया उर्वरक खाद एक पिकअप में लादी गई मुखबिर की सटीक सूचना पर ढ़खेरवा चौकी पुलिस ने रोका लेकिन 15 मिनट बाद ही गाड़ी को छोड़ दिया गया। जिसकी सूचना तत्काल पत्रकारों के द्वारा पढ़ुआ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विवेक उपाध्याय जी को दी गई तत्काल मौके पर पहुंचे पढ़ुआ थाना प्रभारी ने यूरिया से लदी पिकअप को कब्जे में लेकर थाना परिसर में खड़ी करवा ली जिसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई लेकिन जब तक मौके पर पत्रकार मौजूद रहे तब तक कोई भी आला अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।अब सवाल यह उठता है एक साथ 75-80 बोरी यूरिया खाद आखिर कहां जा रही थी और किसके संरक्षण में जा रही थी ना ही साथ में कोई आधार ना ही रिसीविंग ना ही कोई रसीद जिम्मेदार कौन।