लखनऊ। आशियाना खजाना मार्केट के जी0एफ0 57 में चम्पारण मटन के दुकानदार ने कराई नीरज कुमार व अविनाश पाण्डेय पर क्रॉस एफआईआर।रोहित कुमार झा पुत्र मनीष झा निवासी बहिलवारा, मुआल, उत्तरी, बहिलवारा मुअल, बहिलवारा मुआल, मुजफ्फरपुर, सरैया, बिहार, लखनऊ ने बताया कि आशियाना क्षेत्र खजाना माकेट में जी0एफ0 57 में चम्पारण मटन के व्यवसाय कर रहा है दिनांक 21/22.सितम्बर को लगभग समय रात्रि 12:30 से 1:00 बजे पाकिंग में गाड़ी पार्क करने को लेकर विवाद हुआ पाकिंग में ही नीरज कुमार व अविनाश पाण्डेय अपने दो अज्ञात साथियों के साथ शराब पीते है उक्त लोग मेरी की दुकान के आगे आकर मुझको माँ-बहन की गन्दी गन्दी गालियाँ देने लगे मै दुकान से बाहर आया और इनका विरोध किया तो नीरज कुमार व अविनाश पाण्डेय अपने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मुझ पर हमलावर हो गये मुझको मारपीट व जाते समय धमकी दी कि अगर कोई कानूनी कार्यवाही की तो जान से मरवा दूंगा । अविनाश पाण्डेय पूर्व में भी मेरी दुकान पर खाना खाकर पैसा नही देता था दुकान बन्द करवाने की धमकी देता था जिसके साक्ष्य मेरे के पास है। आशियाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र कुमार राय ने बताया कि दुकानदार कि शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई पुलिस कर रही है।