महिला पुलिस टीम ने स्कूलों में पहुंचकर हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

मोहनलालगंज लखनऊ

डीसीपी मो. मुश्ताक के निर्देशन में चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत सोमवार को नगराम थाना क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक विद्यालयों में महिला पुलिस टीम ने जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया इस दौरान छात्राओं को महिला सुरक्षा सम्मान और अधिकारों के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल पुलिस की मदद लेने के लिए प्रेरित किया गया महिला पुलिस टीम ने विद्यालय पहुंचकर छात्राओं छात्रों और शिक्षकों से संवाद किया छात्राओं को बताया गया कि किसी भी तरह की छेड़छाड़ उत्पीड़न धमकी या साइबर अपराध की स्थिति में चुप न रहें और तत्काल संबंधित हेल्पलाइन अथवा पुलिस को सूचना दें टीम ने बालिकाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण अधिकारों की जानकारी भी दी इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने 1090 महिला हेल्पलाइन 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन 1076 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और 1930 साइबर क्राइम हेल्पलाइन समेत अन्य महत्वपूर्ण नंबरों की जानकारी दी साथ ही छात्राओं को सोशल मीडिया और मोबाइल फोन के सुरक्षित इस्तेमाल के प्रति भी सचेत किया गया पुलिस टीम ने शिक्षकों से भी अपील की कि विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की समस्या सामने आने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। मिशन शक्ति अभियान के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने और उनमें आत्मविश्वास बढ़ाने का संदेश दिया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *