तीन बकरियां चोरी की बिक्री से मिले 3300 रुपये और वारदात में प्रयुक्त दो कारों को पुलिस ने किया बरामद

मोहनलालगंज लखनऊ-मोहनलालगंज पुलिस ने गांव-गांव घूमकर बकरियों की रेकी करने और मौका देखकर उन्हें चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए छः आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन बकरियां बकरी बेचकर मिले 3300 रुपये तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल दो चार पहिया वाहन बरामद किए हैं पुलिस के मुताबिक आरोपी स्विफ्ट डिजायर और सियाज कार से गांवों में घूमकर बकरियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही उन्हें चोरी कर लेते थे पुलिस के अनुसार हुलासखेड़ा गांव निवासी माता प्रसाद ने बीते नौ सितंबर को तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर घर का ताला तोड़कर उनकी 13 बकरियां चोरी कर ले गए। इस मामले में मोहनलालगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था इसके अलावा बीते शनिवार को मोहनलालगंज के भसंडा गांव निवासी नंदकिशोर ने तीन बकरियां चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी दोनों मामलों के खुलासे के लिए पुलिस की तीन टीमें गठित की गई थीं पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की जिसमें चोरी करने की बात कबूली पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज तकनीकी साक्ष्यों स्थानीय सूचना तंत्र और मैनुअल जांच के आधार पर चंद्रप्रकाश शुभम अनस विकास उर्फ नन्हके गोलू भारती और अमन रावत को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे स्विफ्ट डिजायर और सियाज कार से दिन-रात गांवों में घूमते थे घरों के बाहर और अंदर बंधी बकरियों की रेकी करने के बाद आपस में योजना बनाकर उन्हें दोनों कारों में लादकर चोरी कर लेते थे चोरी की बकरियों को आरोपी अनस की दुकान पर बेचते थे और उससे मिलने वाली रकम आपस में बांट लेते थे पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में अनस के खिलाफ एक विकास उर्फ नन्हके के खिलाफ एक अमन रावत के खिलाफ दो और गोलू भारती के खिलाफ नौ मुकदमे पहले से दर्ज हैं गोलू भारती के खिलाफ चोरी समेत गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा भी दर्ज बताया गया है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया वही एसीपी मोहनलालगंज राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बकरी चोरी की घटनाओं के खुलासे के लिए पुलिस टीमों ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जांच में छः आरोपियों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें गिरफ्तार किया गया आरोपियों के कब्जे से तीन बकरियां 3300 रुपये और वारदात में प्रयुक्त दो कारें बरामद हुई हैं अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता और गिरोह से जुड़े तथ्यों की भी जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *