लखनऊ: लखनऊ के सुषांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज FIR के तहत शुभम जायसवाल और विकास सिंह नर्वे के खिलाफ Non-Bailable Warrant (NBW) जारी किया गया है।

जांच के दौरान पुलिस ने पाया कि शुभम जायसवाल और विकास सिंह नर्वे का नाम फर्जी फर्म और कफ सिरप तस्करी मामले में शामिल है। सूत्रों के अनुसार, आजमगढ़ के विकास सिंह नर्वे ने 27 फर्म खोली थीं, जिनका उपयोग अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा था।शुभम जायसवाल के फरार होते ही विकास सिंह भी पुलिस की पकड़ से बाहर हो गया था। इसके बाद लखनऊ डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने दोनों के खिलाफ NBW जारी किया, ताकि उन्हें न्यायालय में पेश किया जा सके।

पुलिस ने कहा है कि दोनों की तलाश अभी भी जारी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार करने के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *