लखनऊ: लखनऊ के इंदिरा नगर क्षेत्र के पटेल नगर से एक 11 साल के बच्चे को पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया। बच्चे का नाम प्रताप है और वह रानी लक्ष्मीबाई स्कूल में 8वीं का छात्र है।पुलिस के अनुसार, बच्चा स्कूल और मां की डांट से परेशान होकर घर से भाग गया था। उसे बरामद करने के बाद रात में मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया।बच्चे का 164 का बयान कल सुबह दर्ज किया जाएगा और उसे सुधार गृह में रखा जाएगा, जब तक कि आगे की कार्रवाई पूरी नहीं हो जाती।सूत्रों के अनुसार, तीन दिन के बाद बच्चा अहमदाबाद में सकुशल पाया गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बच्चे के भागने के दौरान उसके साथ क्या परिस्थितियाँ रहीं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *