विकसित उप्र की राह में…प्रबुद्धजनों, छात्रों और किसानों ने रखे विचार।

साझा प्रयास ही बनाएंगे सपनों का उत्तर प्रदेश।

लखीमपुर खीरी, 09 सितंबर। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ के शताब्दी संकल्प @2047 को लेकर सोमवार को जिले में प्रबुद्धजन विशेषज्ञ टीम का संवाद जारी रहा। टीम ने युवराज दत्त महाविद्यालय में छात्रों, शिक्षकों व शिक्षाविदों से सीधी बातचीत की। इसके बाद वि.खं. कुंभी (गोला) स्थित कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद में कृषि शिक्षाविदों, शोधार्थियों, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों से सुझाव सुने।

कार्यक्रम की शुरुआत सीडीओ अभिषेक कुमार, सेवानिवृत्त आईएएस कुमदलता श्रीवास्तव, सेवानिवृत्त आईएफएस अजय कुमार श्रीवास्तव, सेवानिवृत संयुक्त निदेशक यूपीसी कॉरपोरेशन डॉ. रामशब्द जैसवारा और सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सलिल यादव और प्राचार्य, वाईडी कॉलेज डॉ हेमंत पाल ने दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान पीडी एसएन चौरसिया, डीडीओ गजेंद्र प्रताप सिंह, डीडी कृषि गिरीश चंद्र सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद रहे।

शिक्षा व कृषि जगत से जुड़े प्रबुद्धजनों ने खुले मंच पर रखे विचार

शताब्दी संकल्प @2047 कार्यशाला में वाईडी कॉलेज के छात्रों, शिक्षकों, शिक्षाविदों, कृषि शिक्षाविदों और शोधार्थियों ने खुले मंच पर अपने विचार साझा किए। इस अवसर पर शासन से नामित प्रबुद्ध जन विशेषज्ञ टीम के सभी सदस्यों ने क्रमवार सभा को संबोधित किया। इसी क्रम में कृषि विज्ञान केंद्र जमुनाबाद में आयोजित कार्यशाला में चंद्रशेखर आजाद कृषि महाविद्यालय के छात्रों, शिक्षकों, कृषि वैज्ञानिकों और किसानों ने भी अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिए।

शिक्षा से लेकर खेती तक… विकास की राह पर नई सोच*
इकोनॉमिक्स विभाग के छात्र राज मिश्रा और छात्रा साक्षी श्रीवास्तव ने कहा कि पारंपरिक कोर्स के साथ–साथ टेक्निकल स्किल भी सिखाई जाए। उनका मानना है कि यह कदम युवाओं को रोजगार पाने में बड़ी मदद देगा।
किसान त्रिलोचन सिंह ने कहा कि किसानों को छोटी मशीनों और प्लांट से उन्नत किस्म के बीज तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जाए। इससे न केवल लागत घटेगी बल्कि उत्पादकता भी कई गुना बढ़ेगी।

शताब्दी संकल्प @2047 कार्यशाला में सेवानिवृत्त आईएएस कुमदलता श्रीवास्तव ने कहा कि “विकसित उत्तर प्रदेश का सपना तभी पूरा होगा, जब शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी ढांचे पर सबके विचार सामने आएँ। शासन नागरिकों से सीधे सुझाव मांग रहा है और हर सुझाव विकास में मील का पत्थर साबित होगा।”

वहीं, सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता पीडब्ल्यूडी सलिल यादव ने कहा कि “विकसित भारत–विकसित उप्र का सपना केवल सरकार का नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश का साझा लक्ष्य है। ‘विकसित उत्तर प्रदेश’ की परिकल्पना हर प्रदेशवासी के सहयोग से ही साकार होगी।
सीडीओ ने छात्रों–नागरिकों से QR कोड स्कैन कर सुझाव देने की अपील की

सीडीओ ने को QR कोड स्कैन कर सुझाव देने की अपील।
सीडीओ अभिषेक कुमार ने कार्यशाला की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पहल का मकसद जनता और सरकार के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। उन्होंने छात्रों और नागरिकों से QR कोड स्कैन कर अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करने की अपील की।

सीडीओ संग गोला पहुँची प्रबुद्धजन विशेषज्ञ टीम, पर्यटन व विकास संभावनाओं पर चर्चा।
शताब्दी संकल्प @2047 संवाद यात्रा के तहत सोमवार को सीडीओ अभिषेक कुमार प्रबुद्धजन विशेषज्ञ टीम को लेकर गोला गोकर्णनाथ पहुँचे। यहाँ टीम ने बाबा गोकर्णनाथ धाम से जुड़े कॉरिडोर की निर्माणाधीन परियोजना देखी। टीम ने परियोजना के नक्शे का अवलोकन कर कॉरिडोर की संरचना और भविष्य की रूपरेखा समझी। प्रबुद्धजनों ने माना कि यह कॉरिडोर धार्मिक आस्था को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ते हुए पर्यटन और स्थानीय विकास के नए रास्ते खोलेगा। इससे पहले सीडीओ अभिषेक कुमार व विशेषज्ञ टीम ने बाबा गोकर्णनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर प्रदेश की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *