बबेरू/बांदा। तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरका मे मरका कमासिन रोड मे लोनिवि विभाग द्वारा मेन रोड मे पुल के अधूरे निर्माण की वजह से राहगीरो को आवागमन मे भारी समस्याओ का सामना करना पड़ रहा है और गिर कर घायल हो रहे है जिसको लेकर ग्रामीणो मे आक्रोश पनप रहा है जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए विभाग से जल्द कार्य पूर्ण कराये जाने की मांग की है।
तहसील क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत मरका के मरका कमासिन मेन रोड मे पुल अधूरा निर्माणधीन पड़ा हुआ है जिसमे पुल की छत डालकर आवागमन शुरू करा दिया गया है जिसमे पुल के दोनों तरफ थोड़ी मिट्टी डालकर छोड़ दिया गया है जिसको लेकर ग्रामीण आक्रोषित है और राहगीर गिर कर घायल हो रहे है और आवागमन मे भारी दिक्कतों का सामना कर रहे है वही मरका निवासी बच्चा सिंह, रामजी तिवारी, राजकुमार तिवारी, ब्रजराज सिंह, कल्लू सिंह, राजू मिश्रा, देशराज यादव ने पी डब्लू डी विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बताया कि करीब दो महीने से पुल मे छत डालकर छोड़ दिया गया है और किनारे मे थोड़ी मिट्टी डालकर आवागमन शुरू करा दिया गया जिससे राहगीरो को आने जाने मे भारी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है और गिरकर घायल हो जाते है ग्रामीणों ने जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द शेष कार्य पूर्ण कराये जाने की मांग किया है।