लखनऊ । आशियाना थाना इलाके मे रहने वाले एक टैक्सी चालक के भाई ने एक चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही का आरोप लगा गाडी नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना इलाके स्थित रजनी खण्ड, शारदा नगर निवासी मारकण्डेय ओझा पुत्र प्रेम शंकर ओझा के अनुसार उनका भाई शिवजी ओझा वह एक टैक्सी चालक है।बीते 5 नवम्बर को वह अपनी टैक्सी संख्या यूपी 32 एस एन 4871 पर सवारी लेकर चारबाग जा रहा था। आरोप है कि उस दौरान आशियाना थाना क्षेत्र स्थित बंगला बाजार नहर पुल के पास एक चार पहिया वाहन संख्या यूपी 62 सी जेड 1289 ने तेज रफ्तार में लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसके भाई की टैक्सी में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे टैक्सी पलट गयी और उसमे बैठे कुछ यात्री को मामूली चोटे आयी है और 2 यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गये और उसके भाई के हाथ के हड्डी कई जगह से टूट गयी और वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये नजदीकी निजी अस्पताल पहुंचा भर्ती कराया।वही पीडित टैक्सी चालक के भाई मारकण्डेय ओझा के अनुसार उसके भाई की गाडी काफी क्षतिग्रस्त हो गयी है और भाई को काफी आर्थिक व शारीरिक कष्ट उठाना पड़ रहा है और उसका भाई ही अपने परिवार का पालन पोषण करने वाला व्यक्ति है जिस पर पूरा परिवार निर्भर था। जिसके चलते उन्होंने आरोपित चार पहिया वाहन चालक के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित ओला चालक के भाई की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर तलाश की जा रही है।