लखनऊ । आशियाना थाना इलाके स्थित सेक्टर एच मे 73 वर्षिय बचन देव मिश्र पुत्र स्व० बैदिक मिश्र परिवार संग रहते है।वही पीडित बुजुर्ग बचन देव मिश्र के अनुसार वह भू0पू वायु सैनिक है और उनका बैंक खाता पीएनबी बैक मे है। बीते 9 नवम्बर की शाम से 10 नवम्बर की प्रातः 6.57 बजे तक उनके पीनबी बैंक खाते से कई बार मे 371331 रुपये आनलाइन निकल गए। आरोप है कि अब जालसाज कालर द्वारा बार बार फोन कर उनके बैंक स्टेटमेन्ट को वाट्सअप में भेजने की बात कह पैसा रिफंड की बात की जा रही है। वही पीडित का कहना था उसके फोन पर एनपीसीएल अपडेट के लिए पहला 9 नवम्बर की शाम करीब 18 बजे से प्रातः 6.57 बजे तक 10 नवम्बर को आया था। जिसके पश्चात उक्त रकम की आनलाइन निकासी उनके खाते से हो गई। जिसकी जानकारी होने पर उन्होंने फोन नम्बर के आधार पर आरोपित कालर के खिलाफ स्थानीय आशियाना थाने मे लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित बुजुर्ग भू0पू वायु सैनिक की शिकायत पर आईटी एक्ट की धारा मे मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *