इलाज के दौरान ट्रामा मे हुई मौत
लखनऊ । कृष्णा नगर इलाके मे बीते पांच दिन पूर्व एक तेज रफ्तार पल्सर बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार जोमैटो डिलीवरी ब्याव गंभीर रूप से चोटिल हो गया और उसके पैर की हड्डी भी टुट गयी । जिसकी इलाज दौरान बीते 10 नवम्बर को इलाज दौरान ट्रामा मे मौत हो गई। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र स्थित न्यू आशुतोष नगर निवासिनी शिवांशी पत्नी मनीष पाल के अनुसार उसके पति पति मनीष पाल जोमैटो में डिलीवरी ब्याव का कार्य करते थे। आरोप है कि बीते 5 नवम्बर की रात्रि करीब 12 बजे जब उसके पति एक डिलीवरी के बाद जब दूसरा आर्डर लेने जा रहे थे उस दौरान सिंगार नगर कट के पास निकट संत निरंकारी के पास उनके पति के स्कूटी संख्या यूपी 32 एल जेड 0452 मे आलमबाग तरफ से तेज गति से आ रही पल्सर गाड़ी सवार ने पति की स्कूटी मे जोरदार टक्कर मार मौके से फरार हो गया। जिन्हे कन्ट्रोल नम्बर की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोटिल अवस्था मे इलाज के लिये नजदीकी लोकबंधू अस्पताल पहुंचाया।जहाँ से उनके पति की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने ट्रामा सेंटर भेज दिया। जहाँ इलाज दौरान बीते 10 नवम्बर की सुबह उसके पति की इलाज दौरान मृत हो गई। जिसके पश्चात उसने पति का अंतिम संस्कार करने के बाद आरोपित बाइक सवार के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। वही मृतक डिलीवरी ब्वाय की पत्नी का कहना था उक्त सडक दुर्घटना मे उसके पति के शरीर मे गंभीर चोट आ गई थी और उनके पैर की हड्डी भी टुट गयी थी । जिसके चलत उसने पति का अंतिम संस्कार करने के बाद स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडित जोमैटो डिलीवरी ब्याव की पत्नी की शिकायत पति का उपचार कराने के बाद आरोपित बाइक सवार के खिलाफ गाडी नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है।