लखनऊ । कृष्णा नगर कोतवाली इलाके मे रहने वाली एक महिला ने आटो चालक पर छेडछाड गाली गलौज धमकी का आरोप लगा गाडी नम्बर के आधार पर मुकदमा दर्ज कराया है। कृष्णा नगर कोतवाली प्रभारी पी के सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र मे रहने वाली महिला के अनुसार वह बीते 11 नवम्बर को वह अपने घर से एक निजी लाइब्रेरी में पढने के लिये निकली थी।आरोप है कि वह कृष्णानगर मेट्रो स्टेशन के नीचे आटो संख्या यूपी 32 एक्स एन 9207 में बैठ नहरिया चौराहे जाने के लिये बैठ गई और आटो चालक ने उसे आटो में अकेला पाकर उसके साथ छेडखानी करने लगा और उसके द्वारा आटो रोकने को कहने पर चालक उसके संग गाली गलौज करने के साथ उसे जान से मारने की धमकी देने लगा और उसके द्वारा शोर मचाने पर आटो चालक वी.आई. पी . रोड पर आटो रोक उसके साथ बदसलूकी करने के साथ गाली गलौज करने के साथ उसे धमकी दे फरार हो गया। जिसके पश्चात उसने स्थानीय कृष्णा नगर कोतवाली मे पुलिस से लिखित शिकायत की है। पुलिस के अनुसार पीडिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर गाडी नम्बर के आधार पर आरोपित आटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।