लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र से बेखौफ चोरों ने शनिवार देर रात घर के बाहर खड़ा छोटा हाथी डाला डाला चोरी कर फरार हो गए चोरी की जानकारी होने पर पीडित ने चोरी का मुकदमा दर्ज कराया है। आशियाना थाना क्षेत्र स्थित मिर्जापुर, नियर जलवायु विहार कालोनी में रहने वााले आजाद राजपूत पुत्र रामगोपाल राजपूत ने बताया कि उन्होंने बीते 5 अगस्त की रात को छोटा हाथी डाला नम्बर यूपी 32 एम एन 5842 को अपने घर के बाहर खडा किया था। जो रविवार सुबह अपने स्थान पर मौजूद नहीं था। जिसकी खोजबीन करने के बाद स्थानीय थाने में पुलिस से लिखित शिकायत की है।आशियाना कार्यवाहक प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि पीडित की शिकायत पर चोरी की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चोरो की तलाश की जा रही है।