आशियाना थाना क्षेत्र का मामला,

लखनऊ। आशियाना थाना क्षेत्र में रहने वाली एक विवाहिता ने पति से कहासुनी के बाद पंखे के हुक में साड़ी से फांसी लगा ली। वही फंदे पर लटका देख उतार आनन फानन में परिजन नजदीकी लोकबन्धु अस्पताल ले गए‌। जहाँ जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर पुलिस को जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची कृष्णा नगर पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही आशियाना के किला चौकी इंचार्ज विपिन कुमार के मुताबिक मृतका 26 वर्षिय मीना पत्नी अमित कुमार आशियाना थाना क्षेत्र स्थित फिरंगी खेडा गाँव में एक किराए के मकान में रहकर चौका बर्तन साफ सफाई का काम करती थी। जबकि उसका पति अमित पेशे से मजदूरी का काम करके अपने दो बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। वही पुलिस के अनुसार मृतका का किराए के मकान का बिजली का बिल करीब नौ दस महीने से बाकी था। जिसको लेकर रविवार रात्रि पति पत्नी में कहासुनी हो गई और मृतका ने गुस्से में आकर घर में लगे पंखे के हुक में साडी से फांसी लगा आत्महत्या कर ली गई‌। पुलिस के अनुसार मृतका के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है‌। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है‌।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *