नरैनी/बांदा।कस्बे में बीते सप्ताह समाजवादी पार्टी के पूर्व महासचिव द्वारा अपने नाबालिक पुत्र सहित दो अन्य साथियों के साथ मिलकर युवक के साथ बीच सड़क में मारपीट कर घायल करने के बाद उसके अपरहण की कोशिश की थी।इस पर कोतवाली पुलिस मुख्य आरोपी सपा नेता को जेल भेजने के बाद अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।लेकिन पुलिस द्वारा लगातार मामले में  हीला हवाली कर रही है।अभी भी घटना क्रम में शामिल अन्य मुल्जिम पकड़ से दूर है।कही न कही दोषियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा गिरफ्तारी के लिए ठोस कदम न उठाना कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान पैदा करता है।
बता दे कि कोतवाली पुलिस मामले में दोषी सपा नेता जगमोहन यादव को पकड़ जेल भेजने के बाद भले ही अपनी गुडविल जाहिर कर रही है।लेकिन अन्य आरोपियों को अभी तक पकड़े न जाना और उन पर कोई कार्यवाही न करना कही न कही कोतवाली पुलिस के दामन को दागदार बनाए जाने की ओर इशारा करता है।
बता दे कि पीड़ित राम नारायण गर्ग उर्फ धोनी के साथ बीते एक सप्ताह पहले सपा नेता जगमोहन यादव और उसके पुत्र व अन्य साथियों के द्वारा मारपीट कर उसको निजी कार में जबरन डालकर उसको कालिंजर स्थित जंगल के रास्ते ले जा रहे थे।लेकिन इस दौरान राम नारायण गर्ग उर्फ धोनी द्वारा चलती कार की चाभी बाहर फेंक देने से गाड़ी गुढ़ा चौकी के पहले  रुक गई जिससे पीड़ित ने बचाव की गुहार लगाई।मौके पर लोगो को आते देख सपा नेता जगमोहन और अन्य लोग फरार हो गए।पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मारपीट और अपरहण करने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया था।इस दौरान पुलिसया कार्यवाही में गिरफ्तार सपा नेता जगमोहन यादव को जेल भेजे जाने का कार्य किया गया है।मामले में सपा नेता का पुत्र शिवा सिंह यादव और दो अन्य साथी नामजद किए गए थे।
मामले में जब पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार से बात की गई तो बताया कि तीन दिन के अंदर सभी आरोपियों को खोजकर जेल भेजे जाने का कार्य किया जाएगा।कानून व्यवस्था में खिलवाड़ किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *