– आधी रात्रि तक अधिकारी देते रहे आश्वासन,फिर भी नहीं बहाल हुई बिजली आपूर्ति
बांदा। बारिश के चलते गांवों में बिजली आपूर्ति कई घंटों से बाधित है। जिसके चलते एक सैकड़ा से अधिक गांवों में लगभग 36 घंटे से बिजली नहीं है। जिसके चलते गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। वहीं उपभोक्ताओं का कहना है कि ऐसे में बरसात में सर्प या कोई जहरीले कीड़े निकलते हैं। जिसके चलते हमारे बच्चों को दिक्कत होती है। और साथ ही न तो जल आपूर्ति हो पा रही है और न ही लोगों के नहाने का पानी मिल पा रहा है।
मामला खुराहंड पावर के 33 केवी पावर हाउस का है। जहां पर 5 फीडर संचालित है,जिसमे से अर्जुनाह फीडर,गिरवा फीडर,खुराहंड फीडर,नगनेदी फीडर और मणिपुर फीडर संचालित है। लेकिन सभी फीडर संचालित हैं लेकिन शुक्रवार की सुबह 3 बजे से मणिपुर फीडर से लगभग एक सैकड़ा गांव अंधेरे में है। लेकिन जिम्मेदार अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब ऐसे में ये लगता है कि शायद कही न कही मणिपुर फीडर में लाइन मैन द्वारा कार्य करने में अपनी सहमति पूर्ण रूप शिथिलता दर्शा रहे हैं। वहीं गांव के उपभोक्ताओं का साफ साफ कहना है कि बारिश के चलते गांवों में बिजली नहीं है और बच्चों को सरो और जहरीले कीड़े काट लेने के लिए बहुत ही चिंतित हैं। वहीं गांव में 36 घंटे से अधिक का समय हो गया है और बिजली आपूर्ति अभी भी बाधित है। जबकि लाइन मैन और अवर अभियंता का कहना है कि बारिश हो रही है जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति कर पाना मुश्किल हो रहा है। वहीं अधिशाषी अभियंता दीपक सचान ने बताया कि मैं जे ई से बात करता हूं और जल्द ही आपूर्ति बहाल कराई जाएगी।