वाराणसी। जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। परजनपुर गांव में सोमवार को चारा डालने गए पशुपालक को भैंस से उठाकर पटक दिया। पशुपालक को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं चौबेपुर कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाले बनकट तिराहे के समीप सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई लोहता थाना के परजनपुर गांव निवासी राजन पांडेय (50 वर्ष) भैंस को चारा डालने गए। उसी दौरान अचानकर भैंस भड़क गई और पशुपालक को उठाकर पटक दिया। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें आननफानन में लेकर अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। चौबेपुर कस्बे को हाईवे से जोड़ने वाले बनकट तिराहे पर रविवार रात सड़क पार करते समय भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार गौरा उपरवार निवासी सचिन यादव (24 वर्ष) की मौत हो गई। वहीं, दो दोस्त घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भिजवाया। सचिन अपने दोस्त आकाश यादव और विपिन यादव को उनके घर नरायणपुर छोड़ने बाइक से जा रहा था। पुलिस अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन कर रही है।