वाराणसी। काशी में G-20 देशों के आर्थिक कार्यकारी समूहों की बैठक सितंबर में होगी। इसमें G-20 देशों की आर्थिक नीतियों पर चर्चा होगी। साथ ही आर्थिक चुनौतियों से निबटने का रास्ता भी ढूंढा जाएगा काशी में अब तक G-20 देशों की दो बैठकें हो चुकी हैं। तीसरी बैठक 24 से 26 अगस्त के बीच होगी। इसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। तीसरी बैठक में वर्किंग ग्रुप का मसौदा तैयार होगा। फिर मंत्रियों का समूह इस पर चर्चा करेगा। इसके बाद जो प्रस्ताव बनेगा, उसमें शिखर सम्मेलन में चर्चा होगी गृह मंत्रालय ने चौथी बैठक का भी ब्योरा जारी कर दिया है। इसमें आर्थिक कार्यकारी समूह आर्थिक चुनौतियों पर चर्चा करेंगे। काशी में नवंबर से पहले दो और सम्मेलन होंगे। प्रशासन तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुट गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *